गत 17 फरवरी 2026 को माघ/फाल्गुन कृष्ण अमावस्या के दिन, दक्षिण गोलार्ध में अत्यंत मनोहारी कंकणाकृति सूर्य ग्रहण हुआ था।इसे ज्यादातर पेंग्विंस नाम के पंछियों ने देखा था मगर विज्ञान भी इसमें पीछे नहीं था। ESA के प्रोबा 2 उपग्रह ने उसको आसमान से देखा और उसको सदा के लिए चित्रांकित कर दिया। सूर्य के आसपास जो अग्नि का चक्र दिख रहा है उसे ही कंगनाकृति अथवा रिंग ऑफ फायर कहते हैं। जब चंद्रमा पृथ्वी से अधिक नजदीक होता है तब इस प्रकार का कभी कभार दिखाई देने वाला ग्रहण दिखाई देता है।उसे देखें और विज्ञान एवं माता प्रकृति को थैंक्स कहना ना भूले।
No comments:
Post a Comment