दिव्य गोष्ठी: जैसा पूर्व में बताया गया था वैसे ही आज 9/6/2026 को गुरु और शुक्र ने एक बार फिर से केवल डेढ़ डिग्री में बैठकर दिव्य गोष्ठी की। पिछले दो दिन के चित्र आप गुरुदेव वेधशाला के देखेंगे तो मालूम पड़ेगा कि शुक्र धीरे-धीरे ऊपर आ गया है। आज के चित्र में स्पष्ट दिखाई देता है कि गुरु नीचे उतरा है और शुक्र ऊपर चला गया है। अभी भी जिसको समय हो वह प्रतिदिन पश्चिम में सूर्यास्त के 2 घंटे तक निहारे तो शुक्र धीरे-धीरे ऊपर चलता हुआ और गुरु नीचे चलता हुआ दिखेगा।उसे देखें और माता प्रकृति को थैंक्स कहना ना भूले।
No comments:
Post a Comment