मंगल को नूतन वर्ष अभिनंदन: A very happy new year to Mars: आज 30/9/2026 को , दोपहर 1:46 पर मंगल ग्रह सूर्य के आसपास अपनी भ्रमण कक्षा कि नई ऑर्बिट शुरू करेगा। अर्थात उसका नया वर्ष प्रारंभ होगा। इस भूमि पुत्र को हम अपना अभिनंदन प्रेषित करते हैं। चित्र (C) : NASA,
I FOLLOW YUGRISHI PT.SHRI RAM SHARAMA ACHARAYAJI.ACCORDING TO HIM WE ARE JAGAD GURU,WE HAVE TO STRENTHEN OUR COUNTRY,OUR PLANET AS A REAL MASTER "PUROHIT" . RIDVEDA SAID THIS AS "VAYAM RASTRE JAGRUYAM PUROHITA" MEANS WE ARE THE PERSON WHO HAVE COURAGE TO DEVELOP OUR GLOBE.
Tuesday, September 29, 2026
Sunday, September 27, 2026
दिन और रात्रि एक समान
Happy Equilux day to Barodians : आज 28/9/2026 को वड़ोदरा,द्वारिका,इंदौर,कोलकाता इत्यादि में (और 22.19N अक्षांश पर रहने वाले सभी के लिए) सटीक( एक्जैक्ट ) 12 घंटे का दिवस और 12 घंटे की रात्रि है l सभी नगरजनों को बधाईयां।
शनि दर्शन
शनी दर्शन : सौरमंडल का सबसे सुंदर ग्रह, छल्लों के साथ सुशोभित शनि ग्रह,अपने दर्जनों चंद्रमा के साथ में आगामी 4 अक्टूबर को अपोजिशन में होगा। अर्थात पृथ्वी की एक और सूर्य तथा दूसरी और शनि होगा ,जैसा चित्र में दिखाया गया है। जिसके चलते शनि के छल्ले अत्यधिक चमकते हुए दिखाई देंगे ,जो दूरबीन से देखे जा सकेंगे। शनि महाराज को खुली आंखों से सूर्य के बाद पूर्व में उदित होते देख पाएंगे और पूरी रात्रि में वह आसमान क्रॉस करता हुआ सूर्योदय के समय पश्चिम में अस्त होगा। शनि महाराज के दर्शन का यह स्वर्णिम अवसर है।
Saturday, September 26, 2026
संदेश
"स्टार लिंक सेटेलाइट्स" की ट्रेन देखने का सुनहरा अवसर:प्रसारित किया प्रख्यात गुजराती दैनिक "संदेश" ने। प्रस्तुति: #gurudevobservatory https://www.gurudevobservatory.co.in/
ब्रह्मांड
ऋषियों ने विश्व को ब्रह्माण्ड कहा है। अर्थात परमात्मा का अंड ,जिसमे सभी जगह समान रूप से फैलाव होता है। नयी खोज भी यही बताती है की ब्रह्मांड सामान रूप से सभी दिशाओ में फ़ैल रहा है। CMB shows that universe expands the same way in all directions.credit: UCL.NASA,ESA,HST
Monday, September 21, 2026
सेल फोन
गुरुदेव वेधशाला का स्पष्ट मानना है कि कुछ ही वर्षों में बिना टावर और तारों के सेल फोन चलेंगे। और यह चलाएंगे मेगा सैटेलाइट कांस्टेलेशन। यह उपग्रह चैनल धीरे-धीरे धरती पर से टॉवर्स को पूर्ण रूप से समाप्त कर देंगे ,और आसमान से सिग्नल का आदान प्रदान होगा । मनुष्य जाति का, जीवसृष्टि का जो होना है वह हो, मगर टेक्नोलॉजी अपने चरम सीमा पर पहुंचती ही जाएगी। तो अभी देखना हो उतने सेल टावर देख लो क्योंकि आगामी समय में वह नहीं दिखेंगे।
Subscribe to:
Posts (Atom)