श्री गायत्री मंदिर, गुरुदेव वेधशाला से गुजराती नूतन वर्ष 2083 का सर्वप्रथम सूर्योदय, सौभाग्य के आगमन की निशानी के स्वरूप में।
I FOLLOW YUGRISHI PT.SHRI RAM SHARAMA ACHARAYAJI.ACCORDING TO HIM WE ARE JAGAD GURU,WE HAVE TO STRENTHEN OUR COUNTRY,OUR PLANET AS A REAL MASTER "PUROHIT" . RIDVEDA SAID THIS AS "VAYAM RASTRE JAGRUYAM PUROHITA" MEANS WE ARE THE PERSON WHO HAVE COURAGE TO DEVELOP OUR GLOBE.
Monday, November 9, 2026
नूतन वर्षाभिनंदन
स्वर्णिम सविता की प्रथम किरणों के साथ अवतीर्ण गुजराती नूतन वर्ष विक्रम संवत 2083 जीव मात्र का मंगल करते हुए समग्र चेतना को, हम सबको स्वास्थ्य, सुख,समृद्धि,संतोष, प्रज्ञा से सराबोर कर दे ऐसी मंगल कामना के साथ मे आप सबको श्री गायत्री मंदिर, गुरुदेव वेधशाला एवं श्री पुरोहित परिवार की ओर से नूतन वर्षाभिनंदन।
दिव्य नर्तन
दिव्य नर्तन: आगामी १५/११/२६ और रविवार के उषा काल के पहले पूर्व दिशा में "मंगल और गुरु ग्रह" की केवल एक डिग्री की अद्भुत मनोहर युति सिंह राशि में दिखाई देगी। इस रोंगटे खड़े करने वाली युति की बाईं और नीचे सिंह राशि का अद्भुत नक्षत्र "मघा" भी दिखाई देगा। इसे देखें और कुदरत को थैंक्स कहना न भूले।
Saturday, November 7, 2026
शुभ दीपावली
यह मंगल दीपोत्सव पर्व हम सबके जीवन में स्वास्थ्य, प्रज्ञा, सुख,संतोष और साधना का प्रकाश फैला दे,ऐसी मंगल कामना के साथ में आप सबको गुरुदेव वेधशाला, पुरोहित परिवार, श्री गायत्री मंदिर की ओर से दीपोत्सव पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।
प्रस्तुति: #gurudevobservatory
Monday, November 2, 2026
Sunday, November 1, 2026
गिरेगा आसमानी मलबा
सावधान : आसमान से गिरेगा मलबा: नासा की ,GRB को ऑब्जर्व करने वाली १.५ टन वजनी वेधशाला,22 वर्ष के बाद अनकंट्रोल्ड होकर 21 डिग्री नॉर्थ लट्टीट्यूड से 21 डिग्री साउथ लट्टीट्यूड तक कहीं भी गिरेगी। 2 नवंबर रात्रि से 5 नवंबर शाम तक वह कहीं भी गिर सकती है।इसी में पूरा दक्षिण भारत, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश,उड़ीसा इत्यादि आ जाएंगे।गुजरात की बात करें तो समग्र गुजरात में कहीं भी गिरने की संभावना है। वह गिरेगी,तब दिन में भी अगन गोले दिखाई देंगे। उसकी ज्यादातर समुद्र में गिरने की संभावना व्यक्त की जा रही है। ईश्वर से प्रार्थना करें।
Saturday, October 31, 2026
नवंबर का रात्रि आकाश
नवम्बर की रात्रि का आकाश: मोबाइल को सिर के एक फिट ऊपर इस तरह रखे की उत्तर लिखी हुई बाजू उत्तर की और इंगित करे। अब आपके सामने आपके वहां का रात्रि आकाश है।पर यह बादल न होने पर ही दिखेगा। कुछ समझ न आए तो गुरुदेव वेधशाला अथवा नजदीकी विज्ञान केंद्र का संपर्क करें। इसे स्वयं देखे और बच्चो को,अन्यो को दिखाए,अपनी सोशल साइट पर फॉरवर्ड करें क्योंकि आसमान तनाव हर लेता है। चित्र (C) और प्रस्तुति: #gurudevobservatory
Subscribe to:
Posts (Atom)