जैसे हम पृथ्वी पर से सूर्योदय एवं चंद्रोदय देखते हैं, वैसे आज ही के दिन 24 दिसंबर 1968 को अपोलो 8 के अवकाश यात्रियों ने पृथ्वी का उदय देखा था। वास्तव में चंद्र से पृथ्वी उदित होती दिखती नहीं है,क्योंकि चंद्र टाइडली लॉक है पृथ्वी के साथ में। मगर एस्ट्रोनॉट्स का यान उड़ रहा था इसलिए उन्होंने पृथ्वी को धीरे-धीरे ऊपर आते हुए देखा। यह पृथ्वी का सबसे पहला चित्र था जो चंद्र के ऊपर से खींचा गया था। इसी से पृथ्वी को ब्लू मार्बल भी कहा जाता है। जय विज्ञान।
No comments:
Post a Comment