I FOLLOW YUGRISHI PT.SHRI RAM SHARAMA ACHARAYAJI.ACCORDING TO HIM WE ARE JAGAD GURU,WE HAVE TO STRENTHEN OUR COUNTRY,OUR PLANET AS A REAL MASTER "PUROHIT" . RIDVEDA SAID THIS AS "VAYAM RASTRE JAGRUYAM PUROHITA" MEANS WE ARE THE PERSON WHO HAVE COURAGE TO DEVELOP OUR GLOBE.
Tuesday, February 17, 2026
सत्य क्या है?
Planetary alignment/ ग्रहों के संरेखण का पूर्ण सत्य: वर्तमान में चारों ओर मीडिया में यह बात जोर-शोर से चल रही है कि 28 तारीख को एक साथ एक रेखा में छह ग्रह दिखाई देंगे और उसकी बहुत बड़ी इफेक्ट पृथ्वी पर आएगी।मगर यह पूर्ण सत्य नहीं है। सत्य क्या है वह जाने। ठीक सूर्यास्त के बाद तुरंत ही पश्चिम दिशा में बुध, शुक्र, शनि और नेपच्यून दिखेंगे।उसमें से नेप्चून केवल दूरबीन से देखा जा सकता है ,और बाकी के तीन ग्रह संध्या के प्रकाश में दिखना लगभग असंभव है। फिर ऊपर जाएंगे तो यूरेनस दिखेगा, जिसके लिए भी दूरबीन चाहिए।और फिर आगे जाएंगे तो सिर के ऊपर ठीक उसी टाइम पर गुरु ग्रह दिखाई देगा। केवल यही ग्रह रहेगा जो आसानी से दिखाई देगा ।और अगर आपकी आंखे तेज है तो शायद आप शुक्र को पहचान पाए। कहने का तात्पर्य यह है कि ग्रहीय संरेखण में केवल एक ही ग्रह दिखने वाला है। और याद रहे की सभी ग्रह एक साथ में भी हो जाए तो भी पृथ्वी पर उसका कुछ भी असर होने वाला नहीं है। तो निश्चित रहे और कुदरत की लीला को निहारते रहे। प्रस्तुति: #gurudevobservatory https://www.gurudevobservatory.co.in/
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment