2023 के लंबे अंतराल के पश्चात गुरु और शुक्र केवल डेढ़ डिग्री की युति बनाने जा रहे हैं।आज पहले दिन हमने दोनों के बीच में जब दो डिग्री का फासला था तब उन दोनों को गुरुदेव वेधशाला से चित्रांकित कर दिया।अगले 2 दिन भी प्रयास करेंगे की यह अद्भुत दिव्य युति लोगों तक पहुंचे। कल और परसों अर्थात आठ और नौ मई 2026 को गुरु और शुक्र की अद्भुत युति केवल डेढ़ डिग्री पर होगी ।उसके बाद शुक्र ऊपर चलता चला जाएगा और गुरु नीचे उतरता चला जाएगा। सालों बाद ऐसी युति देखने को मिलती है तो उसको देखें और कुदरत को ,माता प्रकृति को थैंक्स कहना ना भूले। इस युति को पश्चिम दिशा में सूर्यास्त के बाद 2 घंटे तक देखा जा सकता है बशर्तें की बादल ना हो और उसे साइड का क्षितिज खुला हो। चित्र(C) एवं प्रस्तुति: #gurudevobservatory
No comments:
Post a Comment