Monday, June 22, 2026

पूरे आसमान का राजा

पूरे आसमान में एक ही व्यक्ति राज करता है। किसी भी देश की ताकत नहीं है उसके राज को चैलेंज करने की।और वह है "एलन मस्क"। पूरे विश्व के सभी देशों के उपग्रह से कई गुना ज्यादा,10,400 उपग्रह, केवल उसके ही, आसमान में हमसे केवल ४०० किमी ऊपर तैर रहे हैं । और उसने आने वाले सालों में 10 लाख उपग्रह ऐसे ही आसमान में हमसे केवल ४०० किमी ऊपर ही तैरने की योजना बनाई है।यह आने वाली पीढ़ी का, पर्यावरण का, वातावरण का निकंदन निकाल देने के लिए सक्षम है। इंसान की सुख की अंधी दौड़ ने पहली गाड़ी बनाकर जो ग्लोबल वार्मिंग आज पैदा कर दिया है,ऐसे ही चौराहे पर आज मानव जाति खड़ी है। देखते हैं सर्व समर्थ सत्ता क्या करती है। प्रस्तुति: #gurudevobservatory

No comments: