Monday, August 3, 2026

दिखेगा और नहीं भी दिखेगा

दिखेगा और नहीं भी दिखेगा: आगामी 12 अगस्त 2026 की रात्रि खगोलीय घटनाओं के लिए अत्यंत अद्भुत है। (१) उस दिन अमावस्या होगी, (२) उस दिन खग्रास सूर्य ग्रहण होगा जो भारत से नहीं दिखाई देगा,(३) उस दिन की रात्रि में ययाति की उल्का वर्षा होगी जो भारत से दिखेगी,(४)उसी दिन पूर्व में सूर्योदय से पहले 6 ग्रह एक साथ दिखाई देंगे।जिसमें से केवल दो मंगल और शनि ही खुली आंखों से दिखाई देंगे। मतलब कुछ दिखेगा और कुछ नहीं दिखेगा। मगर 12 तारीख होगी अद्भुत।तो उसे जो देख सकते हैं उसे देखें और कुदरत को थैंक्स कहना ना भूले। चित्र (C) और प्रस्तुति: #gurudevobservatory

No comments: