Tuesday, August 25, 2026

चंद्र ग्रहण

चंद्र ग्रहण: खग्रास की खंडग्रास? आगामी२८/८/२०२६, श्रावणी पूर्णिमा, रक्षाबंधन पर्व पर खंडग्रास चंद्र ग्रहण होगा। 96% तक चंद्रमा ढक जाएगा। यानी खग्रास के नजदीक होगा। और खग्रास जैसा ही ताम्रवर्णी चंद्र दिखेगा। मगर होगा खंडग्रास।कैसी आश्चर्य की बात है!!!!कुल 339 मिनट चलने वाले इस चंद्र ग्रहण को अमेरिका, यूरोप और अफ्रीका से देखा जाएगा। भारत में सुबह 7:00 बजे से लेकर के दोपहर 12:30 बजे तक यह चंद्र ग्रहण रहेगा। अर्थात दिन होगा चंद्र दिखेगा ही नहीं तो चंद्र ग्रहण भी दिखेगा नहीं। एसेंडिंग नोड अर्थात राहु बिंदु पर होने वाला,138वीं सारोस साइकिल का यह चंद्र ग्रहण अपने आप में अनूठा होगा, क्योंकि ताम्रवर्णी चंद्र दिखेगा मगर खग्रास नहीं होगा। चित्र(C) Larry Koehn और Fred Espenak ,
प्रस्तुति: #gurudevobservatory

No comments: