Sunday, October 4, 2026

यह क्या हुआ

यह क्या हुआ?टीवी क्यों बंध हो गया ? हम सबके टीवी पर ,साथ में दिए गए चित्र के साथ प्रसारण बंद हो जाता है। वास्तव ऐसा वर्ष में दो बार शरद और वसंत संपात दिन के आसपास होता है। ऐसा इसीलिए होता है की भूस्थिर कक्षा में घूमने वाले उपग्रह, जो टीवी प्रसारण के लिए मुख्य कड़ी है वो, सूर्य और भूमिगत रिसीविंग स्टेशन के बीच में आ जाते है , जिसके चलते सौर ऊर्जा से कुछ समय के लिए सिग्नल में व्यवधान उत्पन्न होता है और प्रसारण कुछ समय के लिए ठप्प हो जाता है। तो कुछ भी न करे,केवल समय की राह देखे। यह सौर ऊर्जा की ताकत है।
 प्रस्तुति : #gurudevobservatory

No comments: