Wednesday, November 11, 2026

विज्ञान में रचा इतिहास

विज्ञान ने रचा इतिहास: मानव निर्मित वोयजर 1 यान, जो की 5 सितंबर 1977 को छोड़ा गया था वह ,गुरु ,शनि, यूरेनस, नेपच्यून की मुलाकात करते हुए सौरमंडल के बाहर चला गया है। और आगामी 18 नवंबर 2026 को दोपहर 3:45 को वह एक प्रकाश दिन अर्थात 25.9 अरब किलोमीटर दूर पहुंच जाएगा। यह मानव निर्मित किसी भी यंत्र की सबसे दूर की यात्रा होगी।इतनी यात्रा करने के लिए वोयजर को 49 वर्ष 2 माह और 11 दिन लगें । उसकी यात्रा अभी सर्पधर नक्षत्र की ओर चालू है ।नासा ने वोयाजर वन से अपनी उपस्थिति दिखाने हेतु 17 नवंबर 2026 को वी जी आर को मॉर्स कोड में रूप में भेजने को कहा है। उसके लिए नासा ने स्पेशल फ्लैशलाइट भी बनाई है जिसके द्वारा सब अपने मोबाइल से उसे मैसेज भेज सकते हैं। उल्लेखनीय है कि इस यान में 50 वर्ष पूर्व एक रिकॉर्ड भी भेजी गई थी जिसमें मानव सभ्यता की आवाज़, इतिहास,संगीत इत्यादि को रिकॉर्ड करके भी भेजा गया था ,ताकि एलियंस को हमारी सभ्यता के बारे में पता चल सके। 
चित्र क्रेडिट: NASA,JPL , प्रस्तुति: #gurudevobservatory

No comments: