Saturday, November 28, 2026

अन्न बचाए

इस भयंकर पाप का क्या फल मिलेगा हमे ? Do not waste foods. भूखे लोगों की हाय न लें। विश्व भर में खाद्यान्न की सबसे ज्यादा कमी है और हमारे जैसे पेट भरे हुए लोग अन्न का इतना बिगाड़ करते हैं कि पूरे विश्व में प्लास्टिक, लोहे इत्यादि से भी ज्यादा लैंडफिल साइट फूड वेस्टेज से भरी होती हैं l यह क्लाइमेट चेंज के लिए जिम्मेदार दूसरे नंबर के ग्रीन हाउस गैस Methane  की उत्पत्ति के लिए भी जिम्मेदार हैं l अन्न की जूठन फेंक कर और इस शादी की सीजन में तो ज्यादा फैंक कर ना केवल हम अन्न देवता का अपमान करते हैं ,वरन भूखे लोगों की हाय भी लेते हैं और क्लाइमेट चेंज में योगदान दे देते हैं l आओ शपथ लें अन्न की जूठन ना छोड़ें और बचे हुए अन्न को जरुरतमंद लोगों के लिए, पशु पक्षियों  के लिए उपयोग में लाए।प्रस्तुति :#gurudevobservatory

No comments: