Wednesday, February 27, 2019

आत्मीय मित्रो ,
हम भारतीय कब तक अपमान सहते रहेंगे ? अंग्रेजो के चले जाने के बाद भी हम कब तक उनकी इनडाइरेक्ट हकूमत को सहते रहेंगे ?
आपको याद होगा की 2015 में IAU द्वारा आमंत्रण दिए जाने पर हम सब ने दो भारतीय नामो को तारो का नाम देने के लिए विश्व्यापी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग अभियान चलाया था और सबसे ज्यादा वोट्स के साथ दोनों भारतीय नाम विजयी हुए थे ,पर इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ की वोटिंग के परिणाम को ही स्थगित कर दिया ,यह बताते हुए की हमारे नाम उनके रूल्स के मुताबिक नहीं है। जब की IAU द्वारा अब तक दिए गए 70 %  से ज्यादा नाम उनके ही रूल्स के खिलाफ है फिर भी वो नाम दिए गए क्योंकि वो भारतीय नहीं थे। 
वर्तमान में गुरुग्रह के नए खोजे गए चंद्रो के नामकरण का अभियान शुरू हुआ है। पर उनमे उनकी मुख्य शर्तो में प्रथम शर्त है की। ...... Jupiter Moons must be named after characters from Roman or Greek mythology who were either descendants or lovers of the god known as Jupiter (Roman) or Zeus (Greeks)
इसका मतलब की गुरुग्रह के चन्द्रमा के नाम ग्रीक या रोमन पुराणों के अनुसार उनके पूजक भगवान ज्यूपिटर या ज़ीउस के अनुयायी के ही होने चाहिए।
क्या आपको यह औचित्य पूर्ण लग रहा है ? क्या इस पर भारतीयों को विश्व फलक पर प्रश्न नहीं उठाना चाहिए ? क्या आदरणीय प्रधनमंत्रीजी का हस्तक्षेप ऐसी दो मुँह वाली बातो से हो रहे भारतीय संस्कृति की अवमानना के लिए होना जरुरी नहीं है ?
आशा है महाकाल अब कुछ करेंगे। 
प्रणाम ,

No comments: