Sunday, July 7, 2019

माता को चाहिए केवल 1 पद्म वृक्ष,क्या हम नहीं देंगे ? Want to help save the world from climate change? Then grab some seeds, or some seedlings, and start planting trees like there's no tomorrow & plant 1 trillion trees. A new study says.वृक्ष प्राणवायु के दाता है ,कार्बन को सोख लेते है। जीवनपर्यन्त फल,फूल,औषधि,कास्ट ,समिधा,वृष्टि देते रहते है। मिटटी को पकड़े रहते है। पर मानवीय सभ्यता ने अपने सुख के लिए अब तक धरती के 50 % पेड़ो को काट कर अपने भविष्य को अंधकारमय बना दिया है।प्रति वर्ष हम 15 अरब वृक्ष काट रहे है। अब उससे बचने की एक ही उपाय है की जैसे कल आने वाला न हो उसी तरह ,एक जुनून के साथ एक पद्म अर्थात 100 अरब वृक्ष का आरोपण करना पड़ेगा। यह भी तुरंत चमत्कार नहीं करेगा ,उसे फलने फूलने में 10 साल लगेंगे। इसीलिए आज से ही प्लान्टेसन सुरु करना पड़ेगा। अगर हम सब यह कर पाए तो 2050 तक यह 1 पद्म (100 अरब )नए वृक्ष धरती पर हमने पैदा किये 330 अरब टन कार्बन में से 225 अरब टन कार्बन शोख लेंगे और धरती का औसतन तापमान 1.5 डिग्री कम करदेंगे। यह कार्बन साइकिल को संतुलित करे देंगे और ग्रीन हॉउस गेसिस को नियंत्रित। इसके लिए अभी हमारे पास 90 लाख स्केवर किलोमीटर जमीं पूरी पृथ्वी पर उपलब्ध है ,बस चाहिए तो जज्बा। तो अब हम किसकी राह देख रहे है ? क्या हमारे बच्चो को सुखमय सृस्टि देना हमारा कर्तव्य नहीं है ?क्या माता पृथ्वी ,माता प्रकृति ने हमें कुछ नहीं दिया ?तो अब हमारी बारी है। अभी या कभी नहीं। करे या मरे। चलो धरती माता को हरी चुनर पहनाये। इस मॉनसून में हम सभी इस पुण्य कार्य करके अपना भविष्य उज्जवल बनाये। pictures credit: NASA,ESA दिव्यदर्शन पुरोहित http://www.gurudevobservatory.co.in/



No comments: