Monday, October 13, 2025

धूम्रकेतु

सहस्त्राब्दीयों पूर्व, वेदों में भी जिसका उल्लेख आया है, वह धूम्रकेतु अर्थात धूमकेतु अर्थात comet ,सदियों से मानवी को अपनी ओर खींचता रहा है।वर्तमान में comet लेमन आसमान में हमारी और लपक रहा है।21 तारीख को वह पृथ्वी से केवल नौ करोड किलोमीटर दूर होगा। इसी दिन दीपावली भी होगी ,अमावस्या भी होगी। चंद्रमा का प्रकाश भी नहीं होगा। कुल मिलाकर इन 10 दिनों में अगर इस धूमकेतु को देखा जाए तो उसे अंधेरी जगह से खुली आंखों से और शहरों से दूरबीन से देखा जा सकता है। उसे देखने के लिए उत्तर पश्चिम में सूर्यास्त के बाद ध्रुव तारा और सप्तऋषि नक्षत्र से शुरू करें और धीरे-धीरे स्वाति नक्षत्र की ओर चले। प्रतिदिन वह भी इसी रास्ते चलेगा। हो सकता है कि नसीब अच्छा हो तो हमें वह देखने को मिल जाए।यह देखना अपने आप में रोंगटे खड़े करने वाली बात होती है। तो अवश्य देखें।
चित्र(C): NASA,JPL, प्रस्तुति: #gurudevobservatory 
https://www.gurudevobservatory.co.in/

No comments: